Noida News: कोचिंग पर जा रही लडक़ी से शोहदे ने की छेड़छाड़
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:02 AM
Noida News: (चेतना मंच)। थाना एक्सप्रेस-वे में एक युवक के खिलाफ किशोरी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। किशोरी कोचिंग के लिए जा रही थी इस दौरान आरोपी ने जबरन उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की।
Noida News
ग्राम वाजिदपुर निवासी राकेश (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री मंगलवार को घर से भंगेल में कोचिंग के लिए जा रही थी। इस दौरान संदीप पुत्र राजू उसे रास्ते में मिला और उसकी बेटी को जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया। बाइक पर बैठाने के बाद संदीप किशोरी को जंगल की तरफ ले गया और उसके साथ छेडख़ानी करने लगा। छेडख़ानी का विरोध करने पर संदीप ने उसके साथ मारपीट की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।