
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा प्राधिकरण में सामान्य प्रशासन विभाग में बतौर कार्यालय अधीक्षक तैनात अशोक जैन पैसे लिये बिना वेंडर की फाइल आगे ही नहीं खिसकाते हैं। मुट्ठी गर्म कर दो तो उनको भी वेंडर बनाकर वेंडर जोन में लाइसेंस दे देते हैं जो कभी वेंडर था ही नहीं।
यह आरोप लगाया है रेहड़ी पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष तथा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष तथा टाउन वेडिंग कमेटी नोएडा प्राधिकरण के सदस्य श्याम किशोर गुप्ता तथा प्रदेश महासचिव अपर्णा शर्मा ने।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि अशोक जैन वेंडर लाइसेंस के लिए आने वाले लोगों को घंटो बिठाये रखते हैं तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं तथा वहां से बैरंग भगा देते हैं। उसकी फाइल में ऐसी आपत्ति लिख देते हैं कि वह महीनों अपने लाइसेंस के लिए भटकता रहता है। यदि उन्हें पैसे दे दे ंतो तुरन्त काम हो जाता है। उन्होंने प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल नंदी, अध्यक्ष मनोज कुमार तथा नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम को भी पत्र लिखकर शिकायत की है।
श्री गुप्ता ने कहा कि इस अधिकारी को वेंडिंग जोन का काम न दिया जाए तथा उनसे यह कार्य लेकर किसी अन्य अधिकारी को दिया जाए तथा उसकी सम्पत्ति की जांच कराई जाए। Noida News