
Noida News : नोएडा से दिल्ली या दिल्ली से नोएडा के बीच का सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खुशखबरी यह है कि नोएडा से दिल्ली जाने के लिए वाले अब फर्राटा दौड़ भर सकेंगे और बीच में ट्रेफिक जाम से होने वाले परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। महामाया फ्लाईओवर और चिल्ला बार्डर पर मिलने वाला जाम भी नहीं मिलेगा। सरकार ने इस दिशा में कदम उठाया है और इस पर कार्य भी शुरू कर दिया गया है ताकि नोएडा से दिल्ली तक के बीच मिलने वाले ट्रेफिक जाम को समाप्त किया जा सके।
जानकारी के अनुसार, चिल्ला बॉर्डर और महामाया फ्लाईओवर के बीच दिल्ली-नोएडा लिंक रोड के 5 किलोमीटर के मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। यह कदम ट्रैफिक की भीड़ कम करने के लिए उठाया जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण ने एक प्राइवेट कंसल्टेंट को इस समस्या का समाधान करने के लिए नियुक्त किया था। उसने प्रस्ताव पेश किया था कि मौजूदा तीन लेन की जगह यहां चार लेन बना दी जाएं। इसमें कहा गया है कि बीच में मौजूद डिवाइडर को संकरा करके एक लेन और बनाई जा सकती है।
कंसलटेंट कंपनी ने सुझाव दिया गया है कि चौथी लेन बनाने के लिए सड़क किनारे मौजूद फुटपाथ को लिंक रोड के मौजूदा लेन में मिलाया जा सकता है। हालांकि, दोनों की विकल्पों में डिवाइडर और फुटपाथ पर मौजूद पेड़ों को काटना पड़ेगा।
Read More - Big Breaking : संजय भूसरेड्डी बने रेरा के नये चेयरमैन, लेंगे राजीव कुमार की जगहनोएडा प्राधिकरण के सामने तीसरा विकल्प यह है कि सड़क के किनारे मौजूद जमीन के टुकड़ों को भी सड़क में शामिल कर लिया जाए। ये फिलहाल सड़क को छोटी करके समस्या बढ़ा रहे हैं। इससे पीक आवर्स में गाड़ियों की भीड़ नहीं लगेगी। फिलहाल, इसी वजह से यहां सुबह और शाम के समय में ट्रैफिक जाम लग जाता है।
वर्तमान में, यात्रियों को पीक आवर्स के दौरान 5 किलोमीटर के इस हिस्से को पार करने में 30 मिनट से अधिक का समय लगता है, जबकि सामान्य स्थिति में मात्र 10 मिनट का ही समय लगना चाहिए। यहां पर लगने वाले जाम का असर फिल्म सिटी और डीएनडी फ्लाईवे लूप के पास के ट्रैफिक पर भी पड़ता है।