
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा से शिव शक्ति जन सेवा संस्था दिल्ली-नोएडा द्वारा अमरनाथ यात्रियों के लिए बालटाल में लगने वाले भंडारा एंव विश्राम गृह के लिए खाने-पीने का सामान एंव टैंट से भरे 3 ट्रकों को भेजा गया।
ट्रकों को नोएडा विकास प्राधिकरण की ओर से विशेष कार्याधिकारी श्रीमती वंदना त्रिपाठी, रविन्द्र प्रसाद गुप्ता, अभिनाष त्रिपाठी, इन्दु प्रकाश, कुमार संजय, अध्यक्ष नौएडा एम्पलाईज एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मुख्य शिव शक्ति जन सेवा संस्था के संरक्षक चौधरी कुशल पाल सिंह, भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन, रामवीर शर्मा, कपिल शर्मा, नोएडा एम्पलाईज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर तीनों ट्रकों को रवाना किया गया।
इस अवसर पर एनईए के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन, महासचिव वीके सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, धर्मवीर शर्मा, मुकेश कक्कड, सह कोषाध्यक्ष सुश्री नीरू शर्मा, उपाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद, सुधीर श्रीवास्तव, आरएम जिंदल, सचिव राहुल नैय्यर, सचिव आलोक गुप्ता, सह सचिव गुरिन्द्र बंसल, अजय अग्रवाल, कुलवीर विर्क, जगदीश खुराना, ओम प्रकाश, आरके सूरी, आदित्य गर्ग, इन्दरपाल खांडपुर, संदीप विरमानी, महावीर जैन, परविन्द्र चौहान, रमन वासन, जितेन्द्र सबरवाल, सुनील जैन, संदीप अग्रवाल, गौरव कपूर आदि लोग मौजूद थे।