
Noida News : नोएडा के श्रीजी गौसदन में आगामी 20 नवंबर को गोपाष्टमी का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के (RSS) के क्षेत्रीय प्रचारक शिरकत करेंगे। यह जानकारी श्रीजी गौसदन के अध्यक्ष टीएन चौरसिया ने दी।
नोएडा के सेक्टर-94 स्थित श्रीजी गौसदन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए गौसदन के अध्यक्ष टीएन चौरसिया ने बताया कि 20 नवंबर 2023 की प्रात: 8 बजे गौपूजन होगा। इसके बाद किशन पंत तथा उनकी टीम द्वारा भजन गायन होगा। इस शुभ अवसर पर गौतमबुद्धनगर लोकसभ क्षेत्र से सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, प्रदेश सरकार में मंत्री रहे नवाब सिंह नागर, उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बिमला बाथम भी मौजूद रहेंगी।
श्री चौरसिया ने बताया कि गौशाला समिति मंदिर का विस्तार कर रही है। 18 नंबर को गौशाला प्रांगण में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई तथा 19 नवंबर को मूर्ति अधिष्ठापना होगा।
पत्रकार वार्ता में महासचिव विकास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष एनके अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, संजय गोयल आदि कई पदाध्किारी मौजूद रहे।