
Noida News : (चेतना मंच)। बिना अप्लाई किए अगर आपके खाते में लोन की कुछ रकम आ जाए तो सावधान हो जाइए। हो सकता है कि इस छोटी सी रकम की एवज में आपको ब्लैक मेलिंग के साथ-साथ बदनामी भी उठानी पड़ सकती है। ऐसे ही एक पीड़ित ने थाना सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज कराया है।
सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में रहने वाले वरुण साहनी दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गत 10 जुलाई को उसके एचडीएफसी बैंक के खाते में तीन ट्रांजेक्शन के माध्यम से 8760 रूपये आए जबकि उसने किसी भी प्रकार के लोन के लिए अप्लाई नहीं किया था। वरुण का कहना है कि इसके बाद उसके फोन पर अज्ञात नंबरों से कॉल आना शुरू हो गया और उस पर ज्यादा पैसा देने के लिए दवाब बनाया जाने लगा।
उसने जब पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने कहा कि वह उसके फोटो को अश्लील रूप से एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। गत 15 जुलाई को उसकी फोटो को अश्लील तरीके से एडिट कर उसके परिजनों को भेज दिया गया।
पीड़ित का आरोप है कि जालसाजों ने जबरदस्ती धोखाधड़ी कर से उसके नाम का फर्जी लोन जारी कर दिया। अधिक पैसे वसूलने के चक्कर में जालसाज उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। Noida News