
Noida News : थाना सेक्टर-63 में पिता-पुत्र के खिलाफ विवादित जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी से ढाई करोड़ रुपए हड़पने और अब फिर से 8 करोड़ रुपए मांगने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
इस संबंध में ग्राम मामूरा निवासी आदित्य चौहान ने बताया कि गाजियाबाद निवासी जुगल किशोर व उनके बेटे अजय कुमार ने उसके पिता अनिल चौहान को जमीन बेची थी। इस जमीन का सौदा ढाई करोड़ रुपए में हुआ था। दोनों आरोपियों को ढाई करोड़ रुपए तीन बार में दे दिए गए थे।
Noida News : उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री से पूर्व जब जमीन की छानबीन की गई, तो पता चला कि नोएडा प्राधिकरण क साथ उक्त भूमि का विवाद चल रहा है। यह जानकारी भी मिली कि प्राधिकरण ने इस भूमि के संबंध में जुगल किशोर पर एक मुकदमा भी पंजीकृत कराया था। दोनों आरोपियों ने बिना कब्जे वाली भूमि को बेचकर उनसे ढाई करोड़ रुपए हड़प लिए।
आदित्य चौहान के मुताबिक काफी लंबी लड़ाई लड़ने के बाद उच्च न्यायालय इलाहाबाद में उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए प्राधिकरण को आदेश दिया कि उक्त भूमि में उनके निर्माण को ध्वस्त न किया जाए। आदित्य चौहान का आरोप है कि उक्त भूमि के विवाद से बाहर आने तथा जमीनों की बढ़ती कीमतों को देखकर पिता-पुत्र के मन में बदनीयती और लालच आ गया। आरोपी अब उसे 8 करोड़ रुपए की मांग कर रहे हैं।
इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि यह मुकदमा न्यायालय के निर्देश पर दर्ज किया गया है और इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
Noida News : विशाल मेगामार्ट गई युवती से छेड़छाड़ व लूट, मैनेजर समेत 4 पर मुकदमा
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।