
Noida News : धर्म नगरी अयोध्या में आज भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। नोएडा में भगवान श्रीराम के स्वागत के लिए जगह जगह धार्मिक कार्यक्रम और अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को नोएडा के सेक्टर 62 स्थित रजत विहार सी ब्लॉक स्थित शिव शक्ति मंदिर समिति द्वारा भव्य श्री राम कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सोसाइटी के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कलश यात्रा थापर गेट 55—56 टी प्वाइंट से शुरू होते हुए रजत विहार सी ब्लॉक के मैन गेट पर पहुंची, जहां सोसायटी निवासियों और शहर के लोगों ने श्री राम कलश यात्रा का स्वागत किया। श्री राम कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते और जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। रजत विहार सोसायटी की परिक्रमा कर सोसाइटी के शिव शक्ति मंदिर में संपन्न हुई। जहां कलश यात्रा में शामिल श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी झांकी आरती की गई। सोसाइटी वासियों ने सभी का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। जिसके बाद अखंड रामायण की शुरुवात की गई।
सोमवार की दोपहर साढ़े 12 बजे अखंड रामायण का समापन होगा। शाम 4 बजे महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन एवं रात्रि 7:30 बजे भंडारा प्रसाद का अयोजन किया जाएगा। इस दौरान मन्दिर समिति के अध्यक्ष आरके पांडे, गोपाल शर्मा, एसएन मिश्रा, महेंद्र ध्यानी, अभय देव अन्य लोग मौजूद रहे।