दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य स्वागत
Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:43 PM
Noida News : बार एसोसिएशन ऑफ एडवोकेटस एंड डीड राइटर्स ने सेक्टर-33 में जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष परविंदर भाटी समेत सभी पदाधिकारियों को बुके देकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दोनों ही बार एसोसिएशंस के बीच परस्पर सहयोग बढ़ाने तथा समन्वय स्थापित कर कंधा से कंधा मिलाकर चलने पर सहमति तय हुई।
स्वागत करने वालों में बार एसोसिएशन ऑफ एडवोकेटस एंड डीड राइटर्स के अध्यक्ष पी.पी.एस. नागर, पूर्व अध्यक्ष एन.के. शर्मा, सी.एस.नागर, एस.पी.एस. बैसोया, चौ. सचिन कुमार के अलावा वर्तमान महासचिव एल.सी. शर्मा, प्रवीण डेढ़ा, प्रमोद गोयल, महेन्द्र यादव, नरेन्द्र शर्मा, ओंकार सिंह नागर, एस.डी. सिंह, एस.के.सिंह, नवीन वर्मा, संजीव कुमार, सुभाष शर्मा तथा एआईजी प्रथम, सब रजिस्टार प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय समेत काफी संख्या में बार के सदस्यगण लोग मौजूद थे।