Noida News : साइकिल राइडिंग पर निकले ग्रुप को कैंटर ने मारी टक्कर
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:47 AM
Noida : नोएडा । थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-94 में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज सुबह साइकिल राइडिंग ग्रुप के साइकिल राइडर को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन साइकिल सवार घायल हो गए जिन्हें फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि आज सुबह साइकिल सवार एक ग्रुप साइकिलिंग पर निकला जैसे ही ग्रुप सेक्टर-94 एक्सप्रेसवे पर पहुंचा, तभी अज्ञात कैंटर नंबर- एचआर-55 एक्स-0321 के चालक ने कैंटर को तेजी व लापरवाही से चलाकर साइकल सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें आधा दर्जन साइकिल सवार घायल हो गए। उन्हें फेलिक्स अस्पताल नोएडा में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। वह फरार है।
एडिशनल डीसीपी ने घायलों के नाम शिवानी, वीरेंद्र गुप्ता, अंशुमन, नवीन कुमार और गौरव आदि बताए हैं। सभी सेक्टर-17 नोएडा के रहने वाले हैं।