स्टैंडअप कॉमेडियन से बंदूकधारी ने किया लूट का प्रयास, X पर दी जानकारी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 01:35 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 01:35 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्टैंडअप कॉमेडियन संदीप सिंह से लूट की कोशिश करने का मामला सामने आया है। स्टैंडअप कॉमेडियन संदीप शर्मा को एक बंदूकधारी ने नोएडा के 104 सेक्टर में सुनसान सड़क पर रोककर धमकाने की कोशिश की और लूटपाट का प्रयास भी किया। ये घटना तब हुई, जब संदीप नोएडा में कॉमेडी काउंटी सेक्टर-104 में शो करके वापस गुड़गांव जा रहे थे। संदीप और उसके दोस्त ने जब शोर मचाना शुरू किया तो बंदूकधारी ने उन्हें जाने दिया। स्टैंड-अप कॉमेडियन ने दावा किया कि रात में एक बंदूकधारी युवक ने उनकी कार को बीच सड़क पर रोका था।
Noida News
स्टैंड-अप कॉमेडियन संदीप ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए पुलिस तक पहुंचाई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई। मिली जानकारी के मुताबिक घटना फेमस कॉमेडियन संदीप शर्मा के साथ हुई है। संदीप शर्मा को नोएडा के सेक्टर-104 में एक बंदूकधारी ने धमकाने की कोशिश की है। इस मामले की संदीप ने एक्स पर जानकारी दी है।
Noida News पुलिस के बयान पर संदीप ने जताई असहमति
मामले को लेकर पुलिस ने एक बयान में कहा कि संदीप ने बताया कि यह कोई बंदूक नहीं, बल्कि एक मोबाइल फोन हो सकता है। वहीं पुलिस के बयान पर संदीप ने असहमति जताई है। उन्होंने एक्स पर एक और पोस्ट में कहा कि, मैं कोई कल्पना नहीं कर रहा हूं। इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। संदीप का कहना है कि मैंने कभी नहीं कहा कि यह मोबाइल फोन हो सकता है। मैं इससे असहमत हूं। पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। संदीप नेकहा कि क्या पुलिस ने मुझसे पूछा कि क्या मैंने देखा कि यह किस तरह की बंदूक थी, मैंने कहा कि मैं संभवत: ब्रांड कैसे देख सकता हूं। साथ ही संदीप ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा को गंभीरता से लेने की जरूरत है। संदीप सिंह की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसके बाद संदीप शर्मा के फैंस नोएडा पुलिस के बयान पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
नोएडा पुलिस ने कही ये बात
इस मामले को लेकर पुलिस जांच के दौरान जब संदीप शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, 17/18 दिसंबर की रात कॉमेडी काउंटी सेक्टर-104 से शो करके गुड़गांव जा रहा था। जैसे ही हमने हाजीपुर अंडरपास क्रॉस करके और गोल चक्कर से यूटर्न लिया तो एक युवक अचानक सामने आ गया। जो सूट-बूट पहने बिजनेस मैन सा दिख रहा था, उसने अपने हाथ में मोबाइल पकड़ा था। अचानक युवक के सामने आने से कार चला रहा मेरा दोस्त घबरा गया और कार को रोक दिया। जब उस युवक को हम लोगों ने देखा तो वो मुस्कुरा दिया और गाड़ी के सामने से हटकर किनारे हो गया और हमें आगे जाने का इशारा किया। मेरे पीछे एक और कार आ रही थी, जो वहीं पर रुक गई थी। मेरे जाने के बाद भी वो गाड़ी वहीं पर खड़ी रही। उसके बाद मुझे नहीं पता कि वो युवक और गाड़ी कहां चली गई। पुलिस जांच के दौरान गन के बारे में पूछे जाने पर संदीप शर्मा ने बताया कि मैं जल्दबाजी में सही से नहीं देख पाया, उसके हाथ में मोबाइल हो सकता है।]
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।