
Noida News : नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों में साइबर ठगों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। साइबर ठग शिकारी को अपने जाल में फंसाने के लिए किस तरह की चाल चलते हैं, यह आज तक कोई पता नहीं लगा पाया है। ऐसा ही एक मामला नोएडा में देखने को मिला है। पहले से परेशान चल रही एक महिला राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज करने के लिए वेबब्राउजर पर सर्च कर रही थी कि देखते ही देखते महिला को ऐसा झटका लगा जिसका वह अंदाजा भी नहीं लगा सकती थी।
राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराने के लिए सोशल साइट पर एड्रेस सर्च करना एक महिला को खासा महंगा पड़ गया। साइबर जालसाज ने महिला को अपने झांसे में लेकर उसके खाते से 58,562 रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने थाना सेक्टर 24 में मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर 11 जे ब्लॉक में रहने वाली कामनी (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गत 15 जुलाई को वह राष्ट्रीय महिला आयोग में अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए सोशल साइट पर सर्च कर रही थी।
इस दौरान उसने लिंक पर उसने अपनी शिकायत दर्ज कराई। कुछ समय बाद एक व्यक्ति का फोन आया और उसने प्रोसेसिंग फीस के रूप में 5 रुपये गूगल पे से भेजने को कहा। कामिनी के मुताबिक उसने उक्त व्यक्ति के नंबर पर 5 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसके बैंक ऑफ इंडिया के खाते से चार ट्रांजेक्शन में 58,562 रुपये निकल गए। बैंक से मैसेज आने पर उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी हुई।
Read More - Noida News : कलियुगी भाई ने तोड़ दी मान मर्यादा, कर दी बुआ की बेटी की जिंदगी बर्बादएटीएम बूथ पर पैसे निकालने गए एक युवक का एटीएम कार्ड जलसाज ने धोखाधड़ी से बदल दिया। बदले गए एटीएम के जरिए जालसाज ने 87 हजार रूपये निकाल लिए। पीड़ित ने बीटा 2 थाने में एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर अल्फा 2 में रहने वाले सुरेश चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने गत 13 जुलाई को अपने बेटे को एटीएम कार्ड देकर पैसे निकालने के लिए भेजा था। उनका बेटा सेक्टर अल्फा 2 में एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसा निकालने पहुंचा।
इस दौरान उसके पीछे खड़े व्यक्ति ने अपनी बातों के जाल में फंसा कर उसका एटीएम बदल दिया। एटीएम से पैसे ना निकलने पर उनका बेटा वापस घर लौट आया। घर आकर पता चला कि उक्त व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड धोखाधड़ी से बदल दिया है। कुछ देर बाद बैंक से 87 हजार रूपये निकलने का मैसेज मिला। उनके एटीएम से एक ज्वैलरी शॉप से खरीदारी भी की गई।
जानकारी मिलने पर वह ज्वैलरी शॉप पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से उक्त व्यक्ति की फोटो निकलवाई। आसपास के लोगों को जब फोटो दिखाई तो पता चला कि आरोपी दनकौर का रहने वाला गौरव बंसल है। गौरव बंसल एटीएम बदलकर पैसे निकालने का काम करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। Noida News