
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा के गांव सलारपुर से बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि नोएडा के सलारपुर गांव में शनिवार को गैस सिलेंडर फटने से 7 लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को गंभीर स्थिति में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिलेंडर फटने से हुए तेज धमाके की वजह से आस पड़ोस में अफरा तफरी मच गई।
गांव सलारपुर निवासी भूप सिंह के मकान में रणधीर, माया, मालती, गुड़िया व विजय आदि किराये पर रह रहे हैं। शनिवार की सुबह रणधीर अपने कमरे के बाहर समोसे व गोलगप्पे बना रहा था। इस दौरान छोटे गैस सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली।
आग लगने की वजह से सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। फटे गैस सिलेंडर की चपेट में आने से रणधीर, मालती, माया, गुड़िया व विजय समेत 7 लोग झुलस गए। तेज धमाके की वजह से गांव में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान किसी व्यक्ति ने हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे लोगों को उपचार के लिए सेक्टर 39 से स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया।
यह खबर अपडेट की जा रही है ....