
Noida News (चेतना मंच)। प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के नाम पर जालसाज एक विकलांग व्यक्ति को 6 हजार रूपये का चूना लगा दिया। पीड़ित ने थाना सेक्टर 20 में अज्ञात जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
निठारी गांव में किराए पर रहने वाले कालीचरण ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गत दिनों उसके पास एक व्यक्ति का फोन आयाी। फोन करने वाले ने उसके पैतृक गांव का ब्यौरा देते हुए बताया कि उसके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए किए गए आवेदन की धनराशि उनके बैंक में जमा है। विश्वास जमाने के लिए फोन करने वाले व्यक्ति ने उसके गांव के प्रधान का नाम व पता बताते हुए अन्य जानकारियां दी। उस व्यक्ति ने सत्यापन के लिए बैंक का एक वीडियो भी बना कर उसे भेज दिया।
फोनकर्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जारी 2 लाख 60 हजार रूपये की धनराशि उसके खाते में ट्रांसफर करने के लिए उसे 6000 रूपये की प्रोसेसिंग फीस जमा करानी होगी। कालीचरण के मुताबिक उसने दो खातों में उक्त रकम से ट्रांसफर कर दी। इसके बाद उस व्यक्ति का दोबारा फोन आया और 8100 रुपये की मांग की। संदेह होने पर उसने पैसे देने से इनकार कर दिया इसके बाद जब उसने बैंक में पता किया तो पता चला कि उसकी नाम की कोई धनराशि बैंक में नहीं आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
साइबर ठग ने एक व्यक्ति के बैंक खाते में सेंध लगाकर 8 हजार रूपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाना सेक्टर 39 में अज्ञात ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर 44 छलेरा निवासी कुलदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि उसका सेक्टर-1 स्थित एसबीआई बैंक में सेविंग अकाउंट है। उसके खाते से 22 जुलाई को किसी अज्ञात ठग ने 8 हजार रूपए निकाल लिए। बैंक से मैसेज आने पर उसे इस पूरे फर्जीवाड़े का पता चला। इसकी शिकायत उसने बैंक और साइबर सेल से की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में साइबर सेल की भी मदद ले रही है। Noida News