
Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पेश होने वाले केन्द्रीय बजट के पूर्व हैंडलूम एक्सपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन (Handloom Exporters Welfare Association) ने सरकार की 8 सूत्रीय सुझाव दिये हैं। आज सेक्टर-29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेजे गए सुझावों की जानकारी दी। उनका कहना है कि इन सुझावों पर यदि वित्त मंत्रालय विचार करे तो उद्यमियों को काफी लाभ व रियायत मिल सकती है।
एचएचईडब्ल्यूए के अध्यक्ष सी.पी. शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा हथकरघा/हस्तशिल्प निर्यात के संवर्धन और विकास में विशेष रूप से एमएसएमई क्षेत्र पर अधिक जोर दिया गया है। लगभग 5900 निर्यातक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हमारे साथ जुड़े हुए हैं। हमारे प्रधानमंत्री का जो विजन है कि 2030 तक हमें तीन गुना निर्यात करना है। उसके लिए हमें आने वाले बजट में सरकार द्वारा कुछ बिंदुओं पर सहायता की आवश्यक्ता पड़ेगी। जिससे कि हम अपने प्रोडक्ट की लागत को कम से कम रख सकें और प्रोडक्शन की क्वालिटी को बढ़ा सकें।
श्री शर्मा ने वित्त मंत्रालय को सुझाव दिया कि निर्यातकों को मिलने वाले निर्यात प्रोत्साहन की दर पर पुनर्विचार करके कम से कम से 5 फ़ीसदी किया जाए। वहीं कच्चे माल की लागत में लगातार हो रही वृद्धि को कम से कम करने पर विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प के निर्यातकों को राहत देने के लिए कंटेनर माल ढुलाई की सब्सिडी पर विचार किया जाए। पत्रकार वार्ता के दौरान निर्यातकों ने सुझाव दिया कि एमएसएमई की समानीकरण योजना के तहत ब्याज दर को पांच फ़ीसदी की दर पर बहाल किया जाए। वहीं महिला उद्यमियों के लिए विशेष एवं उदार नीति बनाई जाए।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।