कर्मठ व समर्पित कार्यकर्ताओं को मिलेगी तरजीह : राकेश अवाना
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 10:38 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक ताजा खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर की कार्यकारिणी का गठन अगले हफ्ते तक हो जाएगा। पहली बार 21 सदस्यीय इस कार्यकारिणी में संगठन मंत्री का पद भी शामिल किया जाएगा।
अगले सप्ताह के अंत तक तय होगी पूरी कार्यकारिणी
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश अवाना ने बताया कि अगले सप्ताह के अंत तक पूरी कार्यकारिणी तय कर दी जाएगी तथा शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी के बाद घोषित भी कर दी जाएगी। इस नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा 1 महासचिव, 4 वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष, 11 सचिव, 1 संगठन मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
सदस्यता अभियान पर दिया जाएगा बल
श्री अवाना ने बताया कि 2027 के उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में कर्मठ व समर्पित टीम गठित की जाएगी। इसके अलावा संगठन विस्तार तथा सदस्यता अभियान पर भी बल दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बार कार्यकारिणी में उन्हीं को जिम्मेदारी दी जाएगी जो पार्टी के हर कार्यक्रम व अभियान में हमेशा तत्पर नजर आएंगे। निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में जगह नहीं दी जाएगी।