Noida News : प्राधिकरण अफसरों की सद्बुद्धि के लिए किया हवन
Havan performed for the wisdom of authority officers
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 10:49 AM
नोएडा। सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर आज भारतीय किसान परिषद ने प्राधिकरण के अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए हवन किया। हवन के बाद 81 गांव के सैकड़ों किसान बेमियादी धरने पर बैठ गए।
इस बार होगी आरपार की लड़ाई
भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि अपने हक के लिए प्राधिकरण के अफसरों तथा जनप्रतिनिधियों से अनुनय विनय करते हुए डेढ़ साल का समय बीत गया है। किसानों की मांग पूरी नहीं हुई। हर बार सभी लोगों ने किसानों को महज आश्वासनों का झुनझुना ही थमाया। लेकिन, इस बार किसान आर पार की लड़ाई लड़ने की ठान चुका है। उनका यह धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं हो जाएंगी।
प्रदर्शन के बाद धरने पर बैठे किसान
हवन के बाद भी किसानों के आने का सिलसिला जारी रहा। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मालूम हो कि 16 जून को पूर्व घोषणा के अनुसार खलीफा ने सैकड़ों किसानों के साथ हरौला से नोएडा प्राधिकरण की ओर कूच किया। प्राधिकरण पहुंचकर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।