
Noida News (चेतना मंच)। मामूली जान पहचान में एक व्यक्ति को साथ में रखना एचसीएल कर्मी को खासा महंगा पड़ा। साथ में रहने वाले युवक उसके एप्पल आईफोन को चोरी कर ले गया। चोरी के मोबाइल के जरिए आरोपी ने उसके खाते से एक लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।
एचसीएल में कार्यरत शिवशक्ति शर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह रायपुर खादर गांव में किराये पर रह रहा है। पिछले करीब 1 वर्ष से वह निखिल पारिख उर्फ विक्की के रेस्टोरेंट में खाना खा रहा है। जिस कारण उसकी उससे जान पहचान हो गई थी। कुछ दिनों पूर्व निखिल ने उसे अपने यहां काम करने वाले आकाश को तीन-चार दिन अपने कमरे पर रखने के लिए कहा। जान-पहचान के चलते उसने आकाश सिंह को अपने कमरे पर रख लिया।
गत 3 जुलाई को आकाश ने विक्की को कॉल करने के लिए उसका मोबाइल फोन मांगा। फोन देने के बाद वह किचन में चला गया कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो आकाश वहां से गायब था। इसका कुछ देर बाद उसके दूसरे मोबाइल फोन पर उसके खाते से 60 हजार रूपये ट्रांसफर होने का मैसेज आया। इस बात की जानकारी मिलने पर उसने निखिल पारिख से आकाश के बारे में जानकारी लेना चाहे तो उसने उसे टाल दिया। पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-126 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर कर दी है। Noida News