Noida News: कुंवारा बता कर महिला का करता रहा शोषण,हड़पे जेवरात व नगदी
Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:36 PM
Noida News: नोएडा (चेतना मंच)। खुद को कुंवारा बता कर महिला का शोषण कर उससे लाखों रुपए व जेवरात हड़पने के आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 49 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीडि़त महिला का आरोप है कि आरोपी के भाई ने भी उसके साथ गाली गलौज कर धमकी दी।
Noida News
संजना (काल्पनिक नाम) ने पुलिस से की शिकायत में बताएं कि वर्ष 2005 में उसके पति की मृत्यु हो गई थी पति की मौत के 5 महीने बाद उसकी मुलाकात हरिशंकर नामक युवक से हुई। हरिशंकर ने खुद को कुंवारा बताकर उसके साथ शादी करने का आश्वासन दिया। इस दौरान वह उसका शोषण करता रहा। शादी का झांसा देकर हरिशंकर ने उसे करीब साढ़े चार लाख रुपए नगद और लाखों रुपए के जेवरात ले लिए।
पैसे व जेवरात लेने के बाद दूरी बनाने लगा
पैसे व जेवरात लेने के बाद हरिशंकर ने उससे दूरी बनाने शुरू कर दी कुछ समय बाद उसने अपने मोबाइल नंबर भी बदल दिए। संजना के मुताबिक उसने जब उससे शादी करने को कहा तो आरोपी ने बताया कि वह शादीशुदा है और उससे शादी नहीं कर सकता ज्यादा दबाव देने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत जब उसने हरिशंकर के भाई पंकज से की तो पंकज ने भी उसके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।Noida News