Noida : नोएडा । उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जनपद को 2 नई 108 एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई हैं। जिला अधिकारी सुहास एल वाई के निर्देश पर शासन से प्राप्त दो नई 108 एंबुलेंस को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा, नोडल अधिकारी डॉ. जैयसलाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित विक्रम के द्वारा संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर शासन से प्राप्त दो नई 108 एंबुलेंस को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से रवाना किया गया। शासन से प्राप्त एंबुलेंस के साथ ही अब जनपद में 108 एंबुलेंस की संख्या 14 हो गई है जिनके माध्यम से जनपद वासियों को अधिकतम लाभ मिल सकेगा।