Noida News: बस में आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुई 35 साल के युवक की मौत
Noida News:
नोएडा
RP Raghuvanshi
25 Nov 2025 01:39 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
25 Nov 2025 01:39 PM
Noida News: नोएडा चेतना मंच। दिल्ली से टीकमगढ़ मध्य प्रदेश जा रही बस में एक यात्री को दिल का दौरा पड़ा। गंभीर स्थिति में उसे उपचार के लिए यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
हार्ट अटैक से 35 साल के युवक की मौत
मूल रूप से गांव गाता जिला दमोह मध्य प्रदेश निवासी मनीष पुत्र बहोरी मंगलवार को अपने गांव जाने के लिए दिल्ली के सराय काले खा बस टर्मिनल से बस में सवार हुआ था। बस जैसे ही यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंची तो मनीष की हालत अचानक बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द व बेचैनी होने की शिकायत पर मनीष ने ड्राइवर को बताया।
मध्यप्रदेश का रहने वाला था युवक
मनीष की बिगड़ती हालत को देखकर चालक ने बस को यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट पर रोक दिया और एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए यथार्थ अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में उपचार के दौरान मनीष की मौत हो गई।
नोएडा स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते हुए एक व्यक्ति की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना बीटा-2 पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। बता दें कि गत दिनों नोएडा स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते हुए एक व्यक्ति की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
ये भी देखे