Noida News : दिल्ली में परेड के चलते भारी वाहनों पर प्रतिबंध
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:19 AM
Noida: नोएडा । 26 जनवरी पर परेड की रिहर्सल के चलते 22 जनवरी की रात 10 से 23 जनवरी की दोपहर बाद तक दिल्ली में भारी वाहनों पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा 25 जनवरी की रात 10 से 26 जनवरी को कार्यक्रम खत्म होने तक यह पाबंदी लागू रहेगी।
इसके लिए यातायात पुलिस ने दिशा/निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल और 26 जनवरी को मुख्य कार्यक्रम के कारण चिल्ला बॉर्डर से जाने वाले वाहनों को वहीं से यू टर्न लेकर एक्सप्रेस होते हुए ईस्टर्न पेरीफेरल से गंतव्य तक जाना होगा। दिल्ली से आने वाले वाहनों को एक्सप्रेस होते हुए ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करना होगा।
इसी तरह कालिंदी कुंज से जाने वाले वाहनों को यमुना से पहले अंडरपास से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं एक्सप्रेस वे होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे होते हुए तक जा सकेंगे। इसके अलावा वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल किया जा सकेगा।