Noida news : जिला अस्पताल में तैयार किया गया हर्बल गार्डन
नोएडा
RP Raghuvanshi
07 Sep 2021 02:48 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
07 Sep 2021 02:48 PM
नोएडा। संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। जैसे पॉलिथिन को हटाना, पेड़ो को लगाना व कई स्थानों पर हर्बल गार्डन को तैयार करना।
इसी श्रंखला में जिला अस्पताल सेक्टर-30 नोएडा में हर्बल गार्डन तैयार किया गया ट्रस्ट द्वारा इस गार्डन में लेमन ग्रास, कढ़ी पत्ता और पत्थर चट्टा एलोवेरा, लैवेंडर, तुलसी, ग्लॉय आदि हर्बल पौधो को लगाया गया जिला अस्पताल की सीएम डॉ. सुषमा चन्द्रा ने ट्रस्ट की इस प्रयास की बहुत सहारना की। इस अवसर पर रेखा शर्मा, ऊषा सिंह, राजीव मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।