
Noida News (चेतना मंच)। अपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को थाना दनकौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान झालडा गांव के बिजली घर के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी में इसके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवम उर्फ कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी सिरजेखानी बिलासपुर बताया। उन्होंने बताया कि पकडा गया बदमाश थाना बुलंदशहर का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है।
आरोपी के खिलाफ दर्जनभर मुकदमे विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं। शिवम के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।