
Noida News : नोएडा वैसे तो यूपी का सबसे हाईटेक सिटी का जाता है। लेकिन यहां के प्रशासन और प्राधिकरण की लापरवाही की वजह से नोएडा मुसीबतों का शहर भी बन गया है। नोएडा सिटी की विभिन्न सोसायटीज और सरकारी भवनों में लगी लिफ्ट लोगों की जी का जंजाल बन गई है। नोएडा के सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल की लिफ्ट खराब होने से मरीजों के तीमारदार आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे। लिफ्ट में लगे इमरजेंसी अलार्म के काम ना करने तथा अस्पताल कर्मियों द्वारा मदद के लिए नहीं पहुंचने से लिफ्ट में फंसे दो बुजुर्गों की हालत भी खराब हो गई।
करीब आधे घंटे बाद लिफ्ट में फंसे लोगों के परिजन अस्पताल पहुंचे और मेंटेनेंस कर्मियों की मदद से लिफ्ट में फंसे 6 लोगों को बाहर निकाला। इस पूरे मामले की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
रविवार को कुछ लोग जिला अस्पताल में भर्ती अपने मरीज को देखने के लिए आए थे। पांचवें फ्लोर पर जाने के लिए यह लोग ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट में सवार हुए। लिफ्ट दूसरी मंजिल पर जाकर अचानक बंद हो गई। लिफ्ट की लाइट और पंखे एकाएक बंद होने से उसमें सवार लोग बदहवास हो गए। लिफ्ट सवार लोगों ने इमरजेंसी अलार्म दबाया, लेकिन वह काम नहीं कर रहा था। इसके बाद लिफ्ट सवार लोगों ने मदद के लिए काफी देर तक दरवाजा पीटा लेकिन किसी भी अस्पताल कर्मी ने मदद करने की जहमत नहीं उठाई। करीब आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहने के कारण उसमें सवार दो बुजुर्गों व एक बच्चे की हालत बिगड़ने लगी।
Noida News : नोएडा में हुई थी एकता कौशिक व आजम खान के बेटे की मुलाकात, जानिए पूरा सच
इस दौरान एक युवती ने अपने भाई को फोन कर लिफ्ट में फंसने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही युवती का भाई अस्पताल पहुंचा और 5वें फ्लोर पर तैनात नर्स को बताया कि कुछ लोग लिफ्ट में फंसे हुए हैं। मदद करने के बजाय नर्स ने टका सा जवाब दे दिया कि वह क्या कर सकती है। लिफ्ट में फंसे लोगों के परिजनों ने अस्पताल के मेंटेनेंस स्टाफ को सूचना दी। इसके बाद मेंटेनेंस कर्मियों ने किसी तरह लिफ्ट का दरवाजा खोलकर लोगों को बाहर निकाला। बाहर निकलने पर लिफ्ट में फंसे लोगों की जान में जान आई।
इस दौरान किसी व्यक्ति ने इस पूरे वाकये का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। करोड़ों रुपए की लागत से बनी जिला अस्पताल की इमारत में लिफ्ट खराब होने की घटना ने यहां के इंतजाम पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। वहीं इस घटना पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से कतराते हुए दिखाई दिए
आपको बता दें कि आए दिन हाईराइज सोसाइटियो में लिफ्ट खराब होने तथा लोगों के फंसने की सूचना आम हो गई हैं। पूर्व में कई बार गंभीर हादसे हो चुके हैं और लिफ्ट सवार लोगों की जान भी गई है। हाल ही में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक बिल्डर साइट पर लिफ्ट टूटने की घटना में आठ मजदूरों की जान चली गई। पूर्व में भी सेक्टर 135 में लिफ्ट टूटने की वजह से एक वृद्ध महिला की मौत हो चुकी है। Noida News