Noida News: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की बिगड़ी तबीयत, नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 04:04 PM
Noida News: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को सीने में दर्द की शिकायत के बाद नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए आए थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है। वरिष्ठ चिकित्सकों की देख-रेख में आज उनकी एंजियोग्राफी कराई जाएगी। आज नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह भी कैलाश अस्पताल पहुंची तथा राज्यपाल से मुलाकात करके कुशलक्षेम पूछा।
Noida News
शिव प्रताप शुक्ला को सीने में दर्द की शिकायत होने के बाद कल सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कैलाश अस्पताल के वरिष्ठ हदय रोग विशेषज्ञ प्रो. (डाक्टर) डीसी गंभीर उनका इलाज कर रहे हैं। अस्पताल के वरिष्ठ प्रबंधक वी.बी. जोशी ने बताया कि उनको सीसीयू कक्ष में भर्ती किया गया है। जहां वरिष्ठ डाक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।
उन्होंने बताया कि आज उनकी एंजियोग्राफी कराई जाएगी। मालूम हो कि शिवप्रताप शुक्ला को देखने के लिए भाजपा के कई नेता अस्पताल पहुंच रहे हैं। लेकिन प्रोटोकॉल के मददेनजर उनको किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है।
हिमाचल के राज्यपाल के तबीयत खराब होने और उनके नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती होने का समाचार जैसे ही स्थानीय भाजपा नेताओं को मिला तो वह उनका हाल चाल जानने के लिए कैलाश अस्पताल पहुंचना शुरु हो गए। हालांकि प्रॉटोकाल के हर किसी को राज्यपाल से नहीं मिलने दिया जा रहा है।
हिमाचल के राज्यपाल शनिवार से दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य लोगों से शिष्टाचार भेंट की।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शुक्ला ने 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रुद्रपुर निवासी शुक्ला चार बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से छात्र नेता के तौर पर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।