
Noida News : 15 अगस्त को जब पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था उसी समय यूपी के नोएडा शहर में की पारस टियरा सेासायटी (Paras Tierra Society) के नागरिक आक्रोश व दुख से भरे हुए थे। इसी आक्रोश व दुख के कारण सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर सोसयाटी के बच्चों, बूढ़ों व महिलाओं ने न्याय की मांगने के लिए कैंडल मार्च निकाला।
आपको बता दें कि नोएडा में पारस टियरा उद्योग समूह द्वारा पारस टियरा के नाम से एक सोसायटी बनाई है। इस सोसायटी में लिफ्ट टूट जाने के कारण सुशीला देवी की मौत हो गई है। इस मौत को सोसायटी वाले दुर्घटना न मानकर हत्या मान रहे हैं। सोसायटी रेजिडेंट्स का कहना है कि बिल्डर, ठेकेदार व सोसायटी का रखरखाव (Maintenance) देख रही एस. ओ. की घोर लापरवाही के कारण श्रीमती सुशीला देवी की जान गई है। यह हत्या का मामला है। इस मामले में पुलिस लीपापोती का प्रयास कर रही है। लगातार आंदोलन करने के बावजूद कठोर कार्यवाही नहीं की जा रही है।
नोएडा के पारस टियरा सोसायटी के नागरिकों ने सुशीला देवी की मौत के लिए जिम्मेदार अपराधियों को गिरफ्तार ना किए जाने पर आक्रोश जाहिर करते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह नहीं मनाया। यहां के नागरिकों का कहना है कि लिफ्ट की घटिया क्वालिटी के कारण एक मौत तो हो गई है। न जाने अब किसकी मौत हो जाए। ऐसे में वे अपनी, अपने परिवार की तथा बच्चों की सुरक्षा की चिंता करें या स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाए ?
Read More - Noida News : फूलन देवी का बेटा हुआ लापता, पुलिस ने दर्ज की FIRपारस टियरा सोसायटी के नागरिकों ने सुशीला देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्हें पुष्पांजलि देने के बाद सोसायटीवासियों ने न्याय की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला। इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं शामिल हुए। मार्च में शामिल नागरिक बेहद आक्रोश में नजर आ रहे थे। उन्होंने हाथ में कैंडल तथा Justice for Sushila Devi लिखे पोस्टर ले रखे थे। सुशीला देवी के परिवारजन भी कैंडल मार्च में शामिल थे।
परिवार की महिलाओं ने फूल मालाएं चढ़ी हुई सुशीला देवी की तस्वीर हाथों में ले रखी थी। सभी का एक ही आरोप है कि बिल्डर, ठेकेदार व उनके गुर्गों के प्रभाव में आकर पुलिस इस मामले में ठोस कर्यवाही नहीं कर रही है। पुलिस केवल मामले की लीपापोती कर रही है। मार्च में शामिल अरुण श्रीवास्तव का कहना था कि उन्हें आंदोलन करने से भी रोका व धमकाया जा रहा है। देखें फोटो... (Noida News)
[caption id="attachment_108007" align="alignnone" width="614"]
श्रीमती सुशीला देवी[/caption]
[caption id="attachment_108009" align="alignnone" width="700"]
आक्रोशित पारस टियरा सोसायटी के लोग[/caption]