
Noida News : गौतमबुद्ध पुलिस का एक बार फिर मानवीय चेहरा सामने आया है। थाना इकोटेक-1 पुलिस ने लावारिस हालत में सड़क पर भटक रहे बच्चे को उसके परिजनों से मिलाया है। बच्चे को पाकर परिजनों ने पुलिस का थैंक्यू बोला है।
जानकारी के अनुसार रविवार को एक चार वर्षीय बच्चा चुहडपुर मार्केट में पानी के प्लांट के पास लावारिस अवस्था में घूम रहा था। सूचना पर थाना इकोटेक-1 पुलिस बच्चे को अपने साथ लाकर बच्चे के परिजनों की तलाश की जाने लगी। अथक प्रयास करते हुए बच्चे के परिजनों को तलाश कर बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चे को पाकर परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।