
Noida News (चेतना मंच)। थाना फेस-2 पुलिस ने चोरी की बाइक पर मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम देने के आरोप में एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। जबकि बाल औपचारिक को संरक्षण में लिया है इनके पास से चोरी की बाइक वह लूट गए मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि रात्रि पुलिस अगस्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने शिव शक्ति कॉलोनी के पास बाइक पर आ रहे दो लडक़ों को जांच के लिए रोका। पुलिस के मांगने पर दोनों बाइक के कागजात नहीं दिखा पाए।
तलाशी में इनके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूल किया कि उक्त बाइक चोरी की है और उन्होंने इसे करीब 8 दिन पहले दिल्ली से चोरी किया था। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रितेश पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी न्यू डिफेंस कॉलोनी, भारत पब्लिक स्कूल कुलेसरा बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके साथ ही बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है।
Read More - Greater Noida : स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान में करप्शन फ़्री इण्डिया संगठन उतरा मैदान मेंग्रेटर नोएडा क्षेत्र थाना बादलपुर पुलिस ने ज्वेलरी की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमंचा, कारतूस, चाकू, चोरी की बाइक व चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। पकड़ा गए आरोपियों ने चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना भी स्वीकार किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि बीते रात्रि पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गिरधरपुर चौराहे के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे कुछ बदमाश चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर तीन बदमाशों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से तमंचा कारतूस चाकू व चोरी में प्रयुक्त होने वाला सामान बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रिंकू चौहान पुत्र अमर सिंह, आकाश पुत्र संजू व अभिषेक पुत्र हरेंद्र बताया।
आरोपियों ने कबूल किया कि वह छपरौला मार्केट में स्थित एक सुनार की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है। आरोपी रिंकू चौहान ने करीब 1 साल पहले न्यू अशोकनगर दिल्ली में एक दुकान का शटर काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था इस मामले में रिंकू चौहान जेल गया था। Noida News in hindi