
Noida News : आपने अक्सर देखा होगा कुछ बिगडैल किस्म के लोग चलती सड़क पर अपनी ही कार में शराब पीते हैं। कई बार ये शराबी कार को ही मयखाना (बार) बना लेते हैं। नोएडा पुलिस कमिश्नरी की पुलिस ने ऐसे 213 शराबियों को सबक सिखाते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की है।
नोएडा पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने कमिश्नरी पुलिस को सड़क पर अपनी गाड़ियों में शराब पीने अथवा शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दे रखे हैं। इन्हीं निर्देशों का पालन करते हुए नोएडा पुलिस कमिश्नरी में तैनात अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आनंद कुलकर्णी ने पूरे गौतमबुद्धनगर जिले में शराबियों के विरुद्ध अभियान तेज किया है। इस अभियान के तहत पूरे नोएडा पुलिस कमिश्नरी क्षेत्र में पुलिस की 93 टीम गठित की गई हैं। इन टीमों ने शराबियों को सबक सिखाया है।
Read More - Greater Noida News : पड़ोसी निकला बड़ा गद्दार, परिवार को कर दिया बर्बादअपर पुलिस आयुक्त आनंद कुलकर्णी ने चेतना मंच को बताया कि गठित टीमों ने विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के तहत खुले में सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले 213 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एमवी एक्ट से संबंधित 960 वाहनों के चालान करते हुए 11 वाहनों को सीज किया गया। अभियान के दौरान कई वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चुराते हुए पकड़े गए, जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। कई स्थानों पर पुलिस को देखकर खुले में शराब पी रहे शराबियों में भगदड़ मच गई। Noida News