Noida News: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने पर पति गिरफ्तार
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:05 AM
Noida News: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में थाना बिसरख पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पत्नी ने अपनी 3 वर्ष के बेटी के साथ गत दिनों ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
Noida News
थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी पति कुंदन को गिरफ्तार किया गया है। कुंदन की पत्नी रिया सिंह ने गत दिनों 3 वर्षीय बेटी को लेकर ट्रेन के आगे कूद गई थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी बेटी की ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
इस संबंध में रिया सिंह के परिजनों ने कुंदन व उसके परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में कुंदन फरार चल रहा था पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।