
Noida News (चेतना मंच)। शादी के कुछ समय बाद पति के हरकतों से तंग आकर महिला ने न्यायालय के जरिए पति से तलाक ले लिया। तलाक होने के बावजूद भी पति ने महिला का पीछा नहीं छोड़ा और उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करने में जुट गया। पीड़ित महिला ने अपने पूर्व पति के खिलाफ थाना सेक्टर 113 में मुकदमा दर्ज कराया है।
मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली रजनी (काल्पनिक नाम) ने पुलिस से की शिकायत में बताया है कि वह वर्तमान में नोएडा के सेक्टर 75 में रह रही हैं। रजनी एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर अपना जीवन यापन कर रही है। उसकी शादी 22 नवंबर 2017 को वाराणसी के ही शिवेंद्र सिंह पुत्र रमेश प्रताप सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद शिवेंद्र ने उसकी मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया, इससे त्रस्त होकर रजनी ने न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय ग्वालियर मध्य प्रदेश में 2 दिसंबर 2022 को आपस से सहमति से विवाह संबंध विच्छेद अंतर्गत धारा 13(बी) हिंदू विवाह अधिनियम के तहत तलाक ले लिया था।
Read More - आज की बड़ी खबर : अब अदालत में भी सुरक्षित नहीं आम नागरिक, कोर्ट रुम में बुजुर्ग को पीटा Noida Newsरजनी का आरोप है कि तलाक होने के बाद भी शिवेंद्र सिंह उसे फोन पर गालियां देने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पूर्व पति चरित्र पर लांछन लगाते हुए उसे बदनाम करने का कार्य कर रहा है। गत 24 में को शिवेंद्र सिंह ने उसकी सहेली के इंस्टाग्राम पर रजनी के चरित्र के संबंध में आपत्तिजनक झूठी बातें लिखकर उसे बदनाम करने का प्रयास किया।
महिला के मुताबिक वह अपने पूर्व पति की करतूत से मानसिक रूप से त्रस्त हो चुकी है और उसके सामाजिक प्रतिष्ठा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। Noida News