Noida News: तलाक लेने कोर्ट पहुंचा पति, ससुराल वालों ने लगा दी पिटाई
Greater Noida
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 07:44 PM
Noida News: (चेतना मंच) न्यायालय में पत्नी से तलाक लेने का मुकदमा दायर करना एक युवक को खासा महंगा पड़ा है। मुकदमे की जानकारी मिलने पर युवक की पत्नी और ससुराल वाले उस पर मुकदमा वापस लाने का दबाव बना रहे हैं। मुकदमा वापस न लेने पर युवक के साथ आए दिन फोन पर गाली गलौज करने के साथ मारपीट भी की गई। पत्नी व ससुराल वालों की हरकत से आजिज आकर पीडि़त ने पत्नी सहित 10 लोगों के खिलाफ थाना सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज कराया है।
Noida News in Hindi
वर्ष 2022 में तलाक का मुकदमा किया था दायर किया था
सेक्टर-47 निवासी सचिन सिंह ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसने अपनी पत्नी प्रियंका चौधरी की बदसलूकी व प्रताड़ना से त्रस्त होकर पारिवारिक न्यायालय में वर्ष 2022 में तलाक का मुकदमा दायर किया था। इस बात की जानकारी मिलने पर उसकी पत्नी प्रियंका चौधरी व ससुराल वालों ने उसका जीना मुहाल कर दिया है।
प्रियंका व उसके परिजन फोन पर अभद्र व्यवहार व गाली गलौज कर उस पर तलाक का मुकदमा वापस लेने का दबाव डाल रहे हैं। पीडि़त के मुताबिक ससुराल वाले उसकी संपत्ति को हड़पने के उद्देश्य से उसका दो बार रोड एक्सीडेंट भी करा चुके हैं जिसमें उसकी जान मुश्किल से बची है। सचिन चौधरी ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसका पीछा कर उसे प्रताडि़त करते हैं। उसके ऑफिस में भी पहुंच कर ससुराल वाले कई बार बदतमीजी कर चुके हैं।
पत्नी और ससुराल वालों के भय से छोड़ा घर
गत 18 अगस्त की रात्रि को उसकी पत्नी प्रियंका अपनी मां सावित्री देवी, भाई सौरव, निक्की, वरुण के साथ घर पहुंची और उसके पिता धीरज सिंह व भाई आशीष के साथ गाली गलौज व मारपीट की। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा दिया। अगले दिन फिर उसके भाई की पत्नी के साथ मारपीट की गई। सचिन के मुताबिक पत्नी और ससुराल वालों के भय से उसने घर पर रहना छोड़ दिया है।
पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैNoida News: थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर प्रियंका चौधरी, सावित्री देवी, सौरव, गौरव, निक्की, वरुण, शीतल, जितेंद्र, रिचा व सचिन के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Lucknow News: SP सम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका जूता, युवक को भीड़ ने पकड़कर बुरी तरह पीटादेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।