
Noida News : उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार की देर शाम मिर्जापुर की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीलक्ष्मी वी.एस. को नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) के पद तबादला करके भेजा है। वह सोमवार को नोएडा प्राधिकरण में अपना पदभार ग्रहण करेंगी। अब नोएडा प्राधिकरण में एसीईओ की कुल संख्या 4 हो जाएगी।
बता दें कि श्रीलक्ष्मी वी.एस. वर्ष-2017 बैच की IAS अधिकारी हैं तथा मूल रुप से केरल के त्रिचुर की रहने वाली हैं। इसके पूर्व वह फतेहपुर तथा कानपुर में सहायक एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। इसके बाद अप्रैल-2021 से वें मिर्जापुर में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। अब शासन ने उन्हें नोएडा प्राधिकरण में एसीईओ बनाकर भेजा है।
नोएडा प्राधिकरण में अभी तक 3 एसीईओ हैं। संजीव खत्री, सतीश पाल तथा वंदना त्रिपाठी एसीईओ की भूमिका निभा रही हैं। अब श्रीलक्ष्मी वी.एस. चौथे एसीईओ के तौर पर कामकाज देखेंगी। Noida News