
Noida News (चेतना मंच)। युवती द्वारा दोस्ती न करने पर सहकर्मी में उसका मोबाइल फोन नंबर सेक्स साइट पर डाल दिया। अश्लीलता भरे फोन आने पर युवती ने जब पड़ताल की तो पता चला कि उसका नंबर सहकर्मी ने ही अश्लील साइट पर डाला है। पीडि़ता की शिकायत पर थाना फेस-2 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इलाहाबास गांव में रहने वाली रेशमा (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह एक कंपनी में काम करती है। उसके साथ काम करने वाले निहाल नामक युवक उस पर पिछले काफी समय से दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। लड़की के इंकार करने पर आरोपी ने उसे सबक सिखाने की धमकी दी थी। पीड़िता के मुताबिक कुछ दिनों से उसके मोबाइल नंबर पर विभिन्न अनजान नंबरों से कॉल आने लगी। फोन करने वाले उससे अश्लील बात करते थे। फोन करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसने उसका फोन नंबर एक सेक्स साइट से लिया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाना फेस-2 में मुकदमा दर्ज कराया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी निहाल को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना फेस-3 में एक युवती ने अपने तीन सहकर्मियों के खिलाफ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि सहकर्मियों ने उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मूल रूप से जनपद अलीनगर निवासी कामिनी (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वह दिल्ली के उत्तम नगर में एक गर्ल्स पीजी में रहती है। उसने गत मार्च माह में एमआरसीसी कंपनी में ज्वाइनिंग की थी।
कंपनी के ही सहकर्मी चिराग ने उसे मीटिंग के बहाने केबिन में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा उसने जब विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि शिकायत करने पर वह अपनी नौकरी खो देगी। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद कंपनी में कार्यरत वरुण और सुनील ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। सहकर्मी सुनील ने ओला कैब में उसे अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की, उसने जब इस बारे में कंपनी के सीनियर कर्मियों को बताया था। उन्होंने भी कोई एक्शन नहीं लिया। थाना प्रभारी बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। Noida News