Noida News : जांच में होटल-रेस्तरां नहीं सुधरे तो लगेगा भारी जुर्माना: इंदु प्रकाश सिंह
भारत
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 11:09 PM
Noida : नोएडा । कूड़े का निस्तारण समुचित नहीं पाए जाने पर शहर के नामचीन चंद होटलों व रेस्तरां पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी तथा उन पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। 10 दिनों बाद इन होटलों व रेस्तरों का दुबारा निरीक्षण किया जाएगा। यह चेतावनी दी नोएडा प्राधिकरण(Noida Authority) के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह (OSD Indu Prakash Singh) ने। ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने जन स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सेक्टर-62, 63, 27,28,18, 25ए के होटल-रेस्तरां व मॉल का निरीक्षण किया। यहां पर नामी होटल और रेस्तरां में पाया गया कि गीले कूड़े का निस्तारण अब तक शुरू नहीं किया गया है। सिर्फ एक होटल में गीले कूड़े का निस्तारण पाया गया। निरीक्षण के साथ ही 15 होटल और रेस्तरां को नोटिस जारी किया गया है। इनको अलग-अलग समय देकर गीले कूड़े के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
कूड़ा प्रबंधन नियमों के मुताबिक की रोजाना 50 किलो से ज्यादा हर दिन कूड़ा निकालने वाली जगहें बल्क वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में आएंगी। यह नियम अथॉरिटी ने अगस्त-2020 से लागू किया हुआ है। इन बड़े कूड़ा उत्पादकों की संख्या शहर में करीब 775 है। शहर से निकलने वाले हर दिन तकरीबन 600 टन गीले कूड़े में 450 टन गीला कूड़ा इन बड़े कूड़ा उत्पादकों का होता है। अथॉरिटी की तरफ से इंतजाम करने के लिए 10 दिन का समया दिया गया है।
जिन होटलों पर कार्यवाही की गयी है। उनमें सेक्टर-28 फाच्र्यून होटल, सेक्टर-18 मोजेक होटल, सेक्टर-18 बीकानेरवाला, सेक्टर-25ए स्पाइस मॉल, सेक्टर-32 लाजिक्स मॉल, सेक्टर-62 लाजिक्स साइबर पार्क, सेक्टर-63 वश फूड मॉल, सेक्टर-63 यलो चिली, सेक्टर-63 पिंड बलूची, सेक्टर-63 एनसिएंट बारबीक्यू रेस्टोरेंट, सेक्टर-16 बारबीक्यूम नेशन, सेक्टर-16 सवाय स्यूटर, सेक्टर-1 होटल नियो बाई तरीका, सेक्टर-2 बर्गर किंग, सेक्टर-63 हल्दीराम न्यू प्लाजा आदि शामिल हैं।