
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि आम्रपाली ड्रीम वैली साइट पर हुए लिफ्ट हादसे के दोषी निर्माणाधीन सोसायटी के मालिकानों की शीघ्र गिरफ्तारी न हुई तो ट्रेड यूनियन 20 सितंबर से धरना-प्रदर्शन करेंगी।
हिन्द मजदूर सभा के प्रदेश महासचिव आर.पी. सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले को लेकर सभी ट्रेड यूनियन ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी मनीष वर्मा से मुलाकात की तथा उन्हें 7 सूत्रीय ज्ञापन सौ।पा। जिसमें मृतक मजदूरों को समुचित मुआवजा, उनके आश्रितों को स्थाई नौकरी तथा दोषी निर्माणाधीन सोसायटी के मालिकों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। हालांकि जिलाधिकारी ने उन्हें अधिकांश मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठन की भी स्वीकृति कर दी है।
श्री चौहान ने कहा कि यदि सभी मांगें पूरी नहीं हुई तो मजबूरन सभी ट्रेड यूनियन को संयुक्त रूप से हादसे वाले साइट पर धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा। जिलाधिकारी के साथ वार्ता में इंटक, एकट, एचएमएस, एक्टू, यटीयूसी, सीटू तथा टीयूसीआई ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे। Noida News