दीपावली पर बिजली गई तो हेल्पलाइन नम्बर से तुरन्त मिलेगी हेल्प
Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:30 AM
Noida News नोएडा। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी नोएडा में दीपावली मनाने के लिए बिजली विभाग ने भी विशेष तैयारी की है। विद्युत निगम के अधिकारियों ने दीपावली पर पूरे नोएडा शहर व नोएडा के गांवों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने की व्यवस्था की है। पूरे नोएडा शहर के किसी भी हिस्से में बिजली जाने पर हेल्प लाइन नंबर के द्वारा तुरंत हेल्प मिलने की व्यवस्था की गयी है।
हेल्पलाइन नम्बर
नोएडा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था की कमान संभाल रहे अधिकारियों ने दीपावली के लिए विशेष व्यवस्था की है। अधिकारियों ने बताया कि दीपावली पर बिजली की आपूर्ति 24 घंटे की जाएगी। किसी क्षेत्र में यदि बिजली की कोई समस्या पैदा होती है तो विशेष रूप से हेल्पलाइन नम्बर पर शिकायत की जा सकती है। पहला हेल्प लाइन नंबर- 0120-297043 तथा दूसरा हेल्प लाइन नंबर- 0120-2510738 पर जारी किया गया है। दोनों ही हेल्पलाइन नंबर खासतौर से तैयार किए गए कंट्रोल रूम में लगाए गए हैं। दीपावली के मौके पर नोएडा शहर के किसी भी हिस्से में बिजली जाने पर हेल्पलाइन लाइन नंबरों से तुरंत मदद मिल जाएगी।
फोन नंबर- 0120-2970431 तथा 0120-2510738 के पास हर समय कर्मचारी तैनात रहेंगे। शिकायत मिलते ही हेल्प लाइन नंबर पर आई हुई शिकायत को फील्ड में मौजूद बिजली विभाग के अधिकारियों को भेजा जाएगा। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया कि दीपावली के मौके पर पूरे नोएडा क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं।
Noida News in hindi
एनपीसीएल की भी तैयारी
ग्रेटर नोएडा शहर की बिजली आपूर्ति का जिम्मा प्राइवेट कंपनी नोएडा पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनपीसीएल) के पास है। दीपावली पर ग्रेटर नेाएडा क्षेत्र में बिजली की 24 घंटे आपूर्ति बनाए रखने के लिए एनपीसीएल ने भी खास इंतजाम किए हैं। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि पूरे ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बिजली की 24 घंटे नियमित आूपर्ति की जाती है। दीपावली पर 24 घंटे आपूर्ति के लिए कंपनी ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।