अगर विकसित भारत बनाना है तो मोदी-योगी को करें मजबूत-नवाब सिंह नागर
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:50 AM
Noida News : दिल्ली से सटे नोएडा शहर में आज (22 सितम्बर) को भाजपा द्वारा चलाए जा रहे 'सदस्यता अभियान' के तहत निठारी में महाराणा प्रताप मंडल द्वारा स्थापित बूथ पर 'सदस्यता अभियान' चलाया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ट नेता नवाब सिंह नागर ने कार्यकर्ताओं के साथ बूथ पर बैठकर पार्टी के लिए नए सदस्य बनाए।
ये लोग रहें उपस्थित
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान महापर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। इस दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री उमेश त्यागी,मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड़,संजय बैंसला,सुनील शर्मा,परमेंद्र बैरागी,संदीप,सरिता,राहुल प्रजापति एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें। Noida News