नोएडा के नामी कॉलेजों में पढ़ाई की बजाय चल रही लड़ाई, स्टूडेंट्स में चले लात-घूंसे
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:37 AM
Noida News : नोएडा के किसी न किसी नामी कॉलेज का वीडियो आए दिन वायरल होता (Noida Colleges Viral Video) जा रहा है। जिसमें स्टूडेंट्स को पढ़ाई करने की बजाय एक-दूसरे से भिड़ते हुए देखा जा सकता है। जहां भारी बारिश में किसी कॉलेज की पोल खुलती नजर आ रही है तो कहीं स्टूडेंट्स पढ़ने की बजाय लड़ने पर उतारू हो रहे हैं। नोएडा के एक नामी कॉलेज का वीडियो फिर वायरल हुआ है। जिसमें दो लड़के और लड़कियां एक-दूसरे के साथ मारा-पीटी करते हुए नजर आ रहे हैं।
नोएडा का कॉलेज बना जंग का मैदान
कॉलेज एक ऐसी जगह होती है जहां हर विद्यार्थी अपने भविष्य का सपना लेकर आता है और कड़ी मेहनत करके अपने सपनों को साकार करने में जुट जाता है, लेकिन आजकल के कॉलेजों में पढ़ाई की जगह मारधाड़ का माहौल देखने को मिल रहा है। नोएडा के कॉलेज का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है जिसमें स्टूडेंट किताबें रखने की टेबल पर चढ़कर एक-दूसरे को जमकर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। नोएडा के कॉलेजों में स्टूडेंट्स को एक-दूसरे से भिड़ते हुए देखकर ऐसा लगता है मानो कॉलेज में पढ़ाई करने के जगह लोग जंग लड़ने आए हो।
नोएडा के कॉलेज में भिड़ा साथियों का ग्रुप
नोएडा के कॉलेज का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें देखा जा सकता है कि पहले दो लड़कियां एक-दूसरे पर लात-घूंसों की बारिश कर रही है। इतने में पास खड़े दो लड़के भी एक-दूसरे को पीटना शुरू कर देते हैं। बात यहीं नहीं रुकी। हैरानी तो तब हुई जब सामने खड़े एक लड़के ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उन्होंने उसे भी नहीं छोड़ा और उसकी भी पिटाई कर दी। देखते ही देखते 7-8 स्टूडेंट धक्का-मुक्की करते हुए एक-दूसरे पर लात-घूंसे और चांटे बरसाने लगे। देखें वीडियो...
[video width="320" height="568" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/08/NOIDA-NIET-VIRAL-VIDEO.mp4"][/video]
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।