नोएडा के इस सेक्टर में चल रही हैं अवैध गतिविधियां, की गई शिकायत
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:08 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:08 PM
Noida News : नोएडा उत्तर प्रदेश का सबसे सुंदर शहर है। नोएडा शहर को उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी भी कहा जाता है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के प्रवेश द्वार के रूप में भी नोएडा शहर प्रसिद्घ है। इतने महत्वपूर्ण शहर में किसी भी प्रकार की अवैैध गतिविधि चलना चिंता का विषय है। नोएडा शहर के सेक्टर-122 के नागरिकों ने आरोप लगाया है कि उनके सेक्टर में कुछ लोग बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधियां चला रहे हैं।
नोएडा प्राधिकरण के CEO से की गई है शिकायत
नोएडा में सेक्टर-122 एक नव विकसित सेक्टर है। नोएडा के सेक्टर-122 में रहने वाले भूषण शर्मा ने सेक्टर के नागरिकों की तरफ से नोएडा प्राधिकरण के CEO डॉ. लोकेश एम को एक शिकायती पत्र लिखा है। नोएडा प्राधिकरण के CEO को लिखे गए शिकायती पत्र में सेक्टर-122 में अवैध गतिविधियां चलाए जाने का आरोप लगाया गया है। पत्र में मांग की गई है कि नोएडा शहर में सेक्टर-122 में चल रही अवैध गतिविधियों पर तुरंत पाबंदी लगार्ई जाए।
क्या आरोप है नोएडा सेक्टर-122 के नागरिकों का
नोएडा शहर के सेक्टर-122 के PK ब्लॉक के नागरिकों की तरफ से गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायती पत्र में कहा गया है कि हम, पीके ब्लॉक, सेक्टर-122, नोएडा के निवासी, आपके समक्ष हमारे आवासीय क्षेत्र में हो रही अवैध व्यावसायिक गतिविधियों की बढ़ती समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। नोएडा के सेक्टर-122 के PK ब्लॉक में लगभग 30-50 आवासीय मकानों को औद्योगिक इकाइयों, गोदामों, निर्माण इकाइयों, सेवा केंद्रों, ब्लिंकिट स्टोर आदि में बदल दिया गया है। इन गतिविधियों से परिवारों के साथ रहने वाले निवासियों को गंभीर असुविधा और सुरक्षा संबंधी चिंताएं हो रही हैं।
पत्र में कहा गया है कि इन अवैध गतिविधियों के कारण भारी वाहनों की आवाजाही और लोडिंग/अनलोडिंग की गतिविधियां लगातार शोर करती हैं और आवासीय सडक़ों को अवरुद्ध करती हैं। जिससे नागरिकों को असुविधा होती है। बाहरी लोगों की आवाजाही और औद्योगिक गतिविधियों से निवासियों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को खतरा है। कई इकाइयों में ज्वलनशील सामग्री रखी जाती है, जिससे आग लगने और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ जाते हैं। आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक इकाइयों का संचालन नोएडा प्राधिकरण के ज़ोनिंग नियमों का उल्लंघन है।
शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई
पत्र में लिखा गया है कि निवासियों द्वारा बार-बार की गई शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अत: हम आपसे तत्काल हस्तक्षेप करने का विनम्र अनुरोध करते हैं ताकि पीके ब्लॉक का व्यापक निरीक्षण और सर्वेक्षण करके अवैध व्यावसायिक गतिविधियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाए। तत्काल बंदी नोटिस जारी कर उल्लंघन करने वालों पर कठोर कदम उठाए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियां फिर से शुरू न हों ताकि क्षेत्र का आवासीय स्वरूप सुरक्षित रहे। हमें विश्वास है कि आप इस मुद्दे को प्राथमिकता देंगे और हमारे मोहल्ले में शांति और सुरक्षा बहाल करने में सहायता करेंगे। Noida News