
Noida News : पुलिस की वर्दी पहनकर अवैध वसूली करने वाले शख्स को असली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े आरोपी को जेल भेज दिया दिया गया है। उसके कब्जे से एक जोड़ी पुलिस की वर्दी, 1200 रूपये नकद व 3 मोबाइल फोन बरामद हुए है।
आपको बता दें कि थाना बीटा 2 पुलिस को जानकारी मिली थी कि कोई पुलिस वाला थाना क्षेत्र में अवैध वसूली कर रहा है। इस पर थाना बीटा-2 ने आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी। रविवार को अल्फा-1 कामर्शियल बैल्ट में गोपनीय सूचना पर अवैध वसूली करते हुए अवैध वसूली के 1200 रूपये व तीन मोबाइल फोन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है जो पुलिस आरक्षी की वर्दी पहनकर और फर्जी पुलिस आरक्षी बनकर वर्दी का रौब दिखाकर जनता के लोगों से अवैध रूप से वसूली करता है। पकड़ा गया आरोपी सुखवन्त सिंह दलाल पुत्र उमेद पाल सिंह, गांव मनदोना जाफराबाद, बीबी नगर, बुलन्दशहर का रहने वाला है।