नोएडा के गलियारों में धड़ल्ले से अवैध पटाखों की ब्रिकी, पुलिस ने कसी कमर
Noida News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 01:51 PM
Noida News : दीपावली से पहले पटाखे की अवैध रूप से बिक्री कर रहे दुकानदारों के खिलाफ गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने अभियान छेड़ा हुआ है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध रूप से पटाखे बेच रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए हैं।
अवैध रूप से बेच रहा था पटाखे
थाना सेक्टर-142 प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि मंगल बाजार के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से पटाखे बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारा। इस दौरान वहां एक व्यक्ति पटाखे बेचता हुआ दिखाई दिया। मौके पर बोरी में पटाखे भरे हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम ओम गर्ग पुत्र कैलाश गर्ग निवासी ग्राम शहदरा बताया। इसके पास से पटाखे बरामद हुए हैं।
पटाखों को किया गया सीज Noida News
वहीं थाना बादलपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर विनायक एनक्लेव में दुकान पर पटाखे बेच रहे कमलेश मिश्रा को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पटाखे बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद पटाखों को सीज कर दिया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। Noida News