नोएडा में अवैध भूजल दोहन पर लगेगा अंकुश, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2024 04:57 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2024 04:57 PM
Noida News : गौतम बुद्ध नगर में अवैध भूजल दोहन पर नियंत्रण लगाने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में नगर मजिस्ट्रेट, नोएडा प्राधिकरण और भूगर्भ जल विभाग के अधिकारियों ने मिलकर अवैध बोरवेल को सील कर दिया। इसके साथ ही, एफएनजी विहार नोएडा में अवैध रूप से संचालित दो आरओ प्लांट को बंद कर दिया गया।
अवैध भूजल को रोकने का प्रयास
जनपद में अवैध भूजल दोहन को रोकने के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई की जा रही है। नगर मजिस्ट्रेट, नोएडा प्राधिकरण और भूगर्भ जल विभाग के अधिकारी इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हैं। इसी क्रम में आज, नोएडा के गढ़ी चौखंडी और FNG विहार क्षेत्र में ऑनलाइन शिकायतों के आधार पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे द्वारा जारी निर्देशों के तहत संयुक्त निरीक्षण किया गया।
नगर मजिस्ट्रेट ने दी जानकारी
नगर मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान हिंडन नदी के किनारे स्थित श्मशान घाट के पास सत्य प्रकाश की ज़मीन पर एक अवैध बोरवेल पाया गया, जिसे मौके पर ही सील कर दिया गया। इसके अलावा, FNG विहार में संचालित दो अवैध आरओ प्लांट, एक मनोज यादव द्वारा और दूसरा देवेंद्र द्वारा चलाया जा रहा था, उन्हें भी बंद कर दिया गया। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि इन अवैध बोरवेल और आरओ प्लांट्स के मालिकों के खिलाफ जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी जिलाधिकारी के नेतृत्व में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर इस अभियान को जारी रखा जाएगा और अवैध भूजल दोहन पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। Noida News