Noida News : वर्तमान परिदृश्य में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका : डा. चौहान
भारत
RP Raghuvanshi
30 Aug 2022 10:58 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Aug 2022 10:58 PM
Noida : नोएडा। एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट और एमिटी स्कूल ऑफ कम्यूनिकेशन द्वारा विदेश मंत्रालय द्वारा प्रयोजित भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (आईटीईसी) के सहयोग मालदीव के 20 संपादकों और पत्रकारों के लिए आठ दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसका समापन हो गया।
समापन समारोह में सबोधित करते हुए मालदीव में हाईकमीशन ऑफ इंडिया की डिप्टी हाईकमीश्नर सुश्री पूजा टिल्लू ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षमता निर्माण में बहुत मददगार रहा है और इस तरह के कार्यक्रम मजबूत द्धिपक्षीय साझेदारी के निर्माण में प्रमुख स्तंभ है। एक सतत विकास दुनिया में, डिजिटल मीडिया अपरिहार्य हो गया है और प्रशिक्षण कार्यक्रम में मालदीव के मीडिया कर्मियों को अपने कौशल को उन्नत करने और वर्तमान परिदृश्य में प्रासंगिक बने रहने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया है। हम छात्रों के ज्ञान और सीखने को बढ़ाने के लिए इस तरह के और अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम और छात्र विनिमय कार्यक्रम आयोजित करना चाहते है। उन्होनें सहयोग की संभावनाओं पर विचार करने के लिए एमिटी को मालदीव भी आमंत्रित किया जिससे दोनो देश लाभप्रद हो।
इस समापन समारोह में प्रतिभागीयों और अतिथियों को संबोधित करते हुए एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष व प्रसिद्घ शिक्षाविद डा अशोक कुमार चौहान ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दोनो देशों के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह दोनो देशो के मध्य संबंध को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है। वर्तमान राजनितिक परिदृश्य में मीडिया बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योकि यह उन खबरों को प्रकाशित करता है जिसका किसी भी देश के लोगों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। एमिटी निरंतर देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रख्यात पत्रकार, पद्मश्री आलोक मेहता ने संबोधित करते हुए कहा कि एमिटी न केवल शिक्षा प्रदान करती है बल्कि भारत के मूल्यों और संस्कृति को बढ़ावा देती है। यह एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम था जिसके माध्यम से दोनो देश की मीडिया एक साथ कार्य कर सकती है और दोनो देश के बीच सहयोग मजबूत कर सकते है। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के चांसलर डा अतुल चौहान, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट के सीईओ डॉ नितिन बत्रा व मालदीव के वरिष्ठ पत्रकार जादुल्ला सईद ने भी अपने विचार रखे।