Noida News : बिजली की व्यवस्था सुधारो नहीं तो होगा आंदोलन: सक्सैना
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:10 AM
Noida : नोएडा । नोएडा लोकमंच ने विद्युत विभाग को चेतावनी दी है कि या तो शहर की बिजली आपूर्ति को दुरूस्त करें नहीं तो जनता के भारी विरोध के लिए तैयार रहें। नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सैना ने एक लिखित बयान में यह चेतावनी दी है। बयान में कहा गया है कि नोएडा में बिजली का सबसे तगड़ा करैन्ट का झटका निवासियों को तब लगता है जब आंधी, तूफान, बिजली की गडग़ड़ाहट,पानी की बौछार आदि मतलब कोई बहाना चाहिए और बिजली गुल।
भगवान की पूजा से भी कहीं कठिन है बिजली माई की आरती। बिजली नहीं तो पानी नहीं। बच्चे, बूढ़े, युवा, महिलाएं सभी भीषण गर्मी में बेहाल रहते हैं। महीने में 10-12 दिन औसतन बिजली का खिलवाड़ आम जन के साथ चल रहा है। यह विभाग केवल बिजली बिलों के भुगतान,महीने के लोड के अनुसार फिक्स चार्ज, तक पूरा चुस्त रहता है, मगर निर्बाध बिजली सप्लाई के मामले में सिर्फ हजारों बहाने व दूसरों पर दोषारोपण। पहले भी नोएडावासियों ने बिजली विभाग के खिलाफ सफलतापूर्वक जन विरोध प्रदर्शन किए हैं। अगर सुधार न हुआ तो आंदोलन होगा।