Noida News : बीटा-2 के प्रभारी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:08 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:08 AM
Noida : नोएडा । थाना सेक्टर-58 में तैनात रहे और थाना प्रभारी अनिल कुमार राजपूत को देश के गृहमंत्री अमित शाह ने विभिन्न मुकदमों में अच्छी तफ्तीश करने के मामले में उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और जॉइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार ने सौंपा और उन्हें बधाई दी। आलोक कुमार सिंह ने कहा कि थाना सेक्टर-58 में तैनात रहे थाना प्रभारी अनिल कुमार राजपूत जो हाल में थाना बीटा-2 के थाना प्रभारी हैं उनके द्वारा विभिन्न मुकदमों में अच्छी तफतीश करने के मामले में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने अपराध अनुसंधान प्रशस्ति-पत्र देकर अनिल कुमार राजपूत को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया।
इस दौरान अनिल कुमार राजपूत ने पुलिस कमिश्नर को आश्वासन दिलाया कि वह आगे भी इसी प्रकार की सेवाएं करते रहेंगे।