Noida News : डी ब्लॉक मार्केट में गाड़ी में बैठकर पीते हैं शराब
नोएडा
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 08:36 AM
नोएडा । सेक्टर-27 आरडब्लूए के साथ ए.सी.पी. अंकिता शर्मा, थानाध्यक्ष सेक्टर-20 मुनीष चौहान के साथ नोएडा क्लब, सेक्टर-27, में सेक्टर की कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक हुई। आरडब्लूए अध्यक्ष राजीव गर्ग द्वारा ए.सी.पी. अंकिता शर्मा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
बैठक में सेक्टरवासियों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधिकारियों के सामने रखीं। वी के शर्मा ने डी ब्लॉक मार्केट में आने वाले लोगों के द्वारा गलत तरीके से गाड़ी खड़ी करना एवं गाड़ी में बैठ कर शराब आदि का सेवन करना और उसके बाद शोर-शराबा करके परेशान करने की समस्या बताई। मदनलाल शर्मा ने सेक्टर में गश्त बढ़ाने के लिए कहा। सुमन जैन ने सडक़ पर रेहड़ी पटरी वालों द्वारा अतिक्रमण करने व एस के वर्मा ने डी ब्लॉक मार्केट के देर रात तक खुलने के कारण वहां पर लडक़े लड़कियों द्वारा सिगरेट आदि पीना एवं शोर-शराबा करने की समस्या बताई।
इस अवसर पर मदन लाल शर्मा, एम एल गोगिया, एस के वर्मा, एस के कुलश्रेष्ठ ,कपिल जैन, राजीव जैन, आलोक कुमार, सुमन जैन, सीमा सिंघल, शिवानी गर्ग मीनाक्षी पेटवाल, के के गोविल, वी के शर्मा, जनक सचदेवा, आर एन श्रीवास्तव आदि कई निवासी उपस्थित रहे।