
Noida News in Hindi: नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के प्रमुख औद्योगिक संगठन नोएडा एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन (एनईए) के प्रतिनिधि मंडल ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी, (सीईओ) रवि कुमार एनजी से मुलाकात की तथा उनको फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने उनसे औद्योगिक संगठनों तथा उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा की तथा उद्योगों एवं उद्यमियों की भलाई तथा विकास की कई अपेक्षा भी जताई। श्री मल्हन ने कहा कि आपके मार्गदर्शन में उद्योगों का चहुंमुखी विकास हो यही सभी की अपेक्षा है।
इस मौके पर एनईए के महासचिव वी.के. सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, मुकेश कक्कड़, उपाध्यक्ष आरएम जिंदल, अजय सरीन, सचिव मयंक गुप्ता, अरविंद शर्मा, संदीप विरमानी, मीडिया प्रभारी सुधीर श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।