विज्ञापन

Noida News: आपको शायद यकीन नहीं होगा लेकिन यह सत्य है कि नोएडा शहर में अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं बची है। अपनी कार से एक मामले की छानबीन करने जा रहे यूपी पुलिस के एक दरोगा को नोएडा के कुछ दबंग युवकों ने ना केवल पीटा है, बल्कि उनकी सरकारी वर्दी भी फाड़ डाली। इस घटना के बाद से यह सवाल उठ रहा है कि जब नोएडा शहर में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो फिर भला आम जनता का क्या होगा। यहां नीचे आप भी देखिए दरोगा के साथ सड़क पर की जा रही मारपीट का वीडियो....
नोएडा में पुलिस भी पिटती है दरोगा को दबंगों ने पीटा , विडियो हुआ वायरल ,घटना पर उठ रहा है बड़ा सवाल, जब पुलिस ही पिट रही है तो आम जनता का क्या हाल होगा ? @myogiadityanath @myogioffice @dgpup @noidapolice @CP_Noida pic.twitter.com/wQzNE9hqrw
— Chetna Manch (@ManchChetna) May 15, 2023
आपको बता दें कि नोएडा के थाना सेक्टर 49 में तैनात उप निरीक्षक प्रदीप कुमार 14 व 15 मई 20230की रात्रि को अपनी कार से एक केस के सिलसिले में जांच करने के मकसद से जा रहे थे। प्रयाग अस्पताल के पास पानी की बोतलों से लदा एक छोटा हाथी टेंपो सड़क पर गलत तरीके से खड़ा हुआ था, जिस कारण यातायात बाधित हो रहा था। काफी देर तक टेंपो की वजह से जाम लगा रहा। इस दौरान उप निरीक्षक प्रदीप कुमार अपनी कार से उतर कर टेंपो चालक के पास पहुंचे और उसे टेंपो हटाने को कहा। इसी बात को लेकर उनका टेंपो चालक से वाद विवाद हो गया। टेंपो पर सवार चालक व उसके दबंग साथी इतने बेखौफ थे कि उन्होंने वर्दी की परवाह किए बिना दरोगा प्रदीप कुमार को बेरहमी से पीटना शुरु कर दिया। जब तक आसपास के लोग दरोगा जी इन गुंडों से छुड़वाते तब तक गुंडे उनकी वर्दी भी फाड़ चुके थे। और तो और दरोगा की पिटाई करके वर्दी फाड़ने के बाद भी गुंडे दरोगा को धमकी देते हुए नजर आए। दरोगा की पिटाई का मौके पर बनाया गया वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर तरह तरह की टिप्पणियां भी आ रही है।
इस दौरान गुंडों ने उनकी सरकारी पिस्टल भी छीनने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी के साथ मारपीट होता देखकर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने किसी तरह बीच-बचाव किया। इस दौरान सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 39 पुलिस ने मारपीट कर रहे तीनो गुंडों को दबोच लिया। इनकी पहचान सुमित शर्मा पुत्र प्रमोद शर्मा, हिमांशु शर्मा व अंशु शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। तीनों आरोपी पानी की बोतल सप्लाई करने का काम करते हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
इस मुद्दे पर नोएडा कमिश्नरी में तैनात डीसीपी हरीशचंद्र द्वारा दी गई बाइट में सुनिए क्या कहना है कि इस घटना पर नोएडा पुलिस का....
[video width="640" height="352" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Video-2023-05-15-at-4.35.45-PM.mp4"][/video]विज्ञापन
आपको बता दें कि नोएडा के थाना सेक्टर 49 में तैनात उप निरीक्षक प्रदीप कुमार 14 व 15 मई 20230की रात्रि को अपनी कार से एक केस के सिलसिले में जांच करने के मकसद से जा रहे थे। प्रयाग अस्पताल के पास पानी की बोतलों से लदा एक छोटा हाथी टेंपो सड़क पर गलत तरीके से खड़ा हुआ था, जिस कारण यातायात बाधित हो रहा था। काफी देर तक टेंपो की वजह से जाम लगा रहा। इस दौरान उप निरीक्षक प्रदीप कुमार अपनी कार से उतर कर टेंपो चालक के पास पहुंचे और उसे टेंपो हटाने को कहा। इसी बात को लेकर उनका टेंपो चालक से वाद विवाद हो गया। टेंपो पर सवार चालक व उसके दबंग साथी इतने बेखौफ थे कि उन्होंने वर्दी की परवाह किए बिना दरोगा प्रदीप कुमार को बेरहमी से पीटना शुरु कर दिया। जब तक आसपास के लोग दरोगा जी इन गुंडों से छुड़वाते तब तक गुंडे उनकी वर्दी भी फाड़ चुके थे। और तो और दरोगा की पिटाई करके वर्दी फाड़ने के बाद भी गुंडे दरोगा को धमकी देते हुए नजर आए। दरोगा की पिटाई का मौके पर बनाया गया वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर तरह तरह की टिप्पणियां भी आ रही है।
\n\nइस दौरान गुंडों ने उनकी सरकारी पिस्टल भी छीनने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी के साथ मारपीट होता देखकर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने किसी तरह बीच-बचाव किया। इस दौरान सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 39 पुलिस ने मारपीट कर रहे तीनो गुंडों को दबोच लिया। इनकी पहचान सुमित शर्मा पुत्र प्रमोद शर्मा, हिमांशु शर्मा व अंशु शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। तीनों आरोपी पानी की बोतल सप्लाई करने का काम करते हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
\nइस मुद्दे पर नोएडा कमिश्नरी में तैनात डीसीपी हरीशचंद्र द्वारा दी गई बाइट में सुनिए क्या कहना है कि इस घटना पर नोएडा पुलिस का....
\n[video width=\"640\" height=\"352\" mp4=\"https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Video-2023-05-15-at-4.35.45-PM.mp4\"][/video]\n